इंदौर:स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सामने आई शिकायतों की जांच करने पहुंचे शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को पीसी सेठी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. आरोप था कि इलाज के लिए आने वालों को डॉक्टरों की लेट लतीफी के कारण परेशान होना पड़ रहा है. मौके पर हुई जांच में स्थिति इसके उलट दिखी और स्टाफ समय पर मौजूद मिला.
निरीक्षण दल ने वार्डों से लेकर ओपीडी तक व्यवस्था देखी. सभी डॉक्टर और अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात मिले. अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की भीड़ को देखते हुए सेवा व्यवस्था सुचारू रखने के लिए स्टाफ को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. सभी को समयपालन के साथ मरीजों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के लिए कहा है. निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन को ओपीडी में आने वालों का विशेष ध्यान रखने और जरूरी सुविधाएं बिना विलंब उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि किसी तरह की लापरवाही की गुंजाइश न रहे
