ड्यूटी के दौरान शोरूम कर्मचारी को आया हार्ट अटैक,अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

इंदौर।देवास नाका स्थित टोयोटा शोरूम के गोदाम में ड्यूटी कर रहे एक 48 वर्षीय कर्मचारी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने और सीने में दर्द के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि निजी अस्पताल में समय रहते सही इलाज मिल जाता तो जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक का नाम उत्तम पिता निर्मल (48), निवासी फिनिक्स सिटी, देवास नाका है। वह टोयोटा शोरूम के गोदाम में कार्यरत थे। शुक्रवार शाम ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने तुरंत अपने साथी कर्मचारियों को इसकी सूचना दी, जो उन्हें लेकर पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंचे।मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि पिता को सुबह से ही हल्का दर्द महसूस हो रहा था, लेकिन दवा लेने के बाद वे ड्यूटी पर चले गए थे। शाम को जब दोबारा दर्द बढ़ा, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बजाय एमवाय अस्पताल रेफर करने की औपचारिकता में समय बिताया। परिजनों का कहना है कि वे इलाज का पूरा खर्च देने को तैयार थे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल भेज दिया। उत्तम ने एमवाय अस्पताल पहुँचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।लसूडिया थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

Next Post

छतरपुर में दबंगई का वीडियो वायरल, भाजपा नेता और साथियों पर युवक को पीटने का आरोप

Sat Feb 7 , 2026
छतरपुर। जिले के बिजावर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, एरोरा गांव निवासी छन्नूलाल अहिरवार के साथ कथित रूप से भाजपा नेता […]

You May Like