छतरपुर में दबंगई का वीडियो वायरल, भाजपा नेता और साथियों पर युवक को पीटने का आरोप

छतरपुर। जिले के बिजावर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, एरोरा गांव निवासी छन्नूलाल अहिरवार के साथ कथित रूप से भाजपा नेता आशीष रैकवार और उनके कुछ साथियों द्वारा मारपीट की गई थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

पीड़ित छन्नूलाल अहिरवार शनिवार 7 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान उन्हें चोटें भी आईं और घटना में कई लोग शामिल थे, इसलिए सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुलिस अधिकारियों ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

ग्वाल मंगल तालाब में गिरा नंदी बैल, 18 घंटे बाद लोगों ने सुरक्षित निकाला

Sat Feb 7 , 2026
छतरपुर। शहर के ग्वाल मंगल तालाब में एक नंदी बैल गिरने की घटना ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया है कि बैल शुक्रवार शाम तालाब में गिर गया था और करीब 15 से 18 घंटे तक वहीं फंसा रहा। ठंड और लगातार पानी […]

You May Like