ग्वाल मंगल तालाब में गिरा नंदी बैल, 18 घंटे बाद लोगों ने सुरक्षित निकाला

छतरपुर। शहर के ग्वाल मंगल तालाब में एक नंदी बैल गिरने की घटना ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया है कि बैल शुक्रवार शाम तालाब में गिर गया था और करीब 15 से 18 घंटे तक वहीं फंसा रहा। ठंड और लगातार पानी में रहने के कारण उसकी हालत काफी कमजोर हो गई थी।

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर बैल पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सीमित संसाधनों के बावजूद हरीश ताम्रकार सहित आसपास के नागरिकों और राहगीरों ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान नगर पालिका की ओर से कोई सहायता नहीं पहुंची। न तो जेसीबी मशीन भेजी गई और न ही कोई बचाव दल मौके पर आया। नागरिकों का कहना है कि तालाब की वर्षों से सफाई नहीं हुई है, जिससे जलकुंभी और घास के कारण यह मैदान जैसा दिखाई देता है और जानवर अक्सर उसमें फंस जाते हैं। लोगों ने तालाब की नियमित सफाई कराने की मांग की है।

Next Post

20 हजार से अधिक के बकायादारों को कुर्की की नोटिस

Sat Feb 7 , 2026
रीवा। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने राजस्व एवं जलकर वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक ली. इस दौरान उन्होंने जलकर वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सरकारी विभागों के बकाया जलकर की राशि पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए वसूली की जाए. उन्होंने सरकारी विभागों के कनेक्शनों […]

You May Like