नयी दिल्ली (वार्ता) वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां 2025 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कोप 30 अमेजनिया के अध्यक्ष और भारत में ब्राजील के पूर्व राजदूत आंद्रे अरन्हा कोरेआ डो लागो से मुलाकात की।
वित्त मंत्रालय ने एक्स पर यह जानकारी दी। वित्त मंत्री ने बेहतर, बड़े और अधिक प्रभावी एमडीबी की दिशा में जी 20 इंडिया एमडीबी रोडमैप पर काम में ब्राजील के नेतृत्व की सराहना की।
वित्त मंत्री और श्री लागो ने इस बात पर सहमति जताई कि विकास और जलवायु कार्रवाई के बीच संतुलन महत्वपूर्ण है और प्रत्येक देश को इसे संबोधित करने का अपना तरीका खोजना होगा।
वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रभावी जलवायु कार्रवाई को सक्षम करने के लिए एक किफायती संक्रमण ऊर्जा स्रोत महत्वपूर्ण है।
