बैतूल में केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन 90% से अधिक

बैतूल। कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बताया कि बैतूल जिले में पीएम आवास, उज्जवला, ग्रामीण सड़क और जल गंगा अभियान जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन 90% से अधिक रहा है, जो संतोषजनक स्थिति दर्शाता है। बैठक में विधायक,जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

तवा डैम का जलस्तर 1155.60 फीट पहुंचा, गेट खुलने की संभावना

Thu Jul 17 , 2025
इटारसी। तवा डैम का जलस्तर गुरुवार को बढ़कर 1155.60 फीट तक पहुंच गया है। डैम के एसडीओ एनके सूर्यवंशी ने बताया कि जुलाई महीने तक डैम में 1158 फीट तक पानी मेंटेन करना है। इससे ऊपर जलस्तर बढ़ने पर डैम के गेट खोलने पड़ सकते हैं। कैचमेंट एरिया में हो […]

You May Like