मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, कुतलूपुर दियारा के छह मकान गंगा में समाये

मुंगेर,28 अगस्त (वार्ता) मुंगेर में गुरुवार को गंगा नदी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर आ गई है और इस क्षेत्र में तीव्र कटाव होने से मुंगेर सदर प्रखंड में कुतलपुर दियारा इलाके के छह मकान गंगा नदी में समा गए हैं

कुतलूपुर दियारा के कटाव पीड़ित रामविलास पासवान ने बताया है कि छः ग्रामीणों के पक्के मकान गंगा में कटाव में बीती रात समा गए।इसके साथ ही घर में रखें सभी खाने पीने के बर्तन, कुकिंग गैस सिलेंडर, कुकिंग स्टोव , कपड़ा, अनाज वगैरा भी गंगा को भेंट चढ़ गए।

इस सूचना के बाद मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव के निर्देशन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने पीड़ित परिवारों को राशन, त्रिपाल और दिनचर्या की जरुरी चीजें निशुल्क मुहैया करायी।

Next Post

भाजपा के साथ संघ का टकराव नहीं : भागवत

Thu Aug 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि संघ और भारतीय जनता पार्टी के बीच दरार नहीं है, दोनों के बीच कुछ मुद्दों पर मत अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन कोई झगड़ा नहीं है। श्री भागवत ‘100 वर्ष की संघ […]

You May Like