रोशनपुरा चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत

भोपाल। रोशनपुरा चौराहे पर एक कार से आए आरोपी ने शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली चला दी. गोली से चलाने के बाद आरोपी मौके वारदात से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने सभी जगह नाकेबंदी की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह घटना तब हुई जब पेमेंट की बात पर नाराज आरोपी ने दुकानदार पर नाराजगी दिखाते हुए 2 राउंड़ फायिरंग की. इस हादसे में दुकानदार बाल-बाल बच गया है. घटना स्थल पर पहुंची टीटी नगर पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार चौराहे पर संचालित एक एमपी ऑनलाइन दुकान के संचालक श्याम (22) पर आरोपी ने रिवॉल्वर से फायरिंग की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहली गोली दुकानदार को छूते हुए निकल गई औऱ दूसरी गोली सामने स्थित एक ज्वेलर्स के शीशे में लगी, जिससे शीशे में छेद हो गया. दुकानदार पर की गई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई.

घटना की सूचना मिलने पर टीटी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल पर मिले 2 खोके को जब्त किया. पुलिस के अधिकारियों ने इस गंभीर घटना की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने दुकानदार के खाते से दूसरे खाते में 30 हजार रूपए ट्रांसफर कराए थे. दुकानदार ने जब आरोपी से ट्रांसफर की गई राशि और अपना चार्ज लेने की बात कही तो, आरोपी ने विवाद करते हुए अपनी रिवॉल्वर निकाली और फायरिंग कर दी.

पुलिस ने आरोपी की कार नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई है, जब्त की गई कार भिंड जिले के लोकेंद्र सिंह गुर्जर के नाम पर है. संबंधित पते के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. जानकारी के अनुसार रोशनपुरा चौराहे पर शाम के करीब 5:30 बजे की यह घटना है. भारी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में आरोपी की फायरिंग से व्यापारियों और अन्य लोगों में दहशत का माहौल बना है.

Next Post

गुम हुए मोबाईल पाकर लोगों के चेहरों में आई मुस्कान

Fri Oct 24 , 2025
छिंदवाड़ा. पुलिस ने लोगों के गुम हुए 201 मोबाइल खोज कर उन्हें लौटाए. गुम हुए अपने मोबाईल पाकर लोगों के चेहरों में मुस्कान आ गई. पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने सभी लोगों को उनके मोबाईल दिए. बता दे कि पुलिस अधीक्षक अजय पांण्डेय के निर्देशन मे जिले की सायबर सेल […]

You May Like