मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत जिले से 191 तीर्थयात्रियों का जत्था मथुरा-वृंदावन की यात्रा के लिए रवाना

पांढुरना:प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धजनों को उनके आराध्य देवी-देवताओं के तिर्थस्थलों का दर्शन कराने की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत रविवार को जिले के 191 तीर्थयात्रियों का जत्था भगवान श्रीकृष्ण के पावन तीर्थ स्थल मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हुआ,इन सभी तीर्थयात्रियों का नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े सहित सिर्फ नपा के जनप्रतिनिधियों ने सम्मान किया।उल्लेखनीय हो कि प्रदेशवासियों को उनके आराध्य देवी-देवताओं के धार्मिक तिर्थस्थलों के दर्शन कराने इन लोगों को लाने- ले जाने के साथ ही उनके रुकने तथा नाश्ता,भोजन की सभी व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा नि:शुल्क कराई जाती है,इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के लाखों लोगों द्वारा अपने-अपने आराध्य देवी-देवताओं के धार्मिक तिर्थस्थलों के दर्शन करने का लाभ उठा चुके है, प्रदेश सरकार की इस अति महत्वाकांक्षी की प्रदेश सहित पूरे देश में मुक्त कंठ से सराहना की जा रहीं है।
इसी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इस बार भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र धार्मिक स्थल मथुरा-वृंदावन की यात्रा के लिए पांढुरना जिले के 191 चयनित तीर्थयात्रियों का जत्था पांढुरना नगर पालिका के लक्ष्मी स्मृति भवन से रविवार की सुबह 8:35 मिनट पर रवाना हुआ,पांढुरना प्रशासन द्वारा इन सभी तीर्थयात्रियों को बस के माध्यम से बैतूल जिले के आमला रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जहां से प्रदेश के अन्य तिर्थयात्रियों के साथ जिले के यह तिर्थयात्री भी विशेष टै्रन में सवार होकर मथुरा-वृंदावन के सफर के लिए रवाना होंगे।
विभागीय सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत मथुरा-वृंदावन के लिए पांढुरना जिले से कुल चयनित 191 तीर्थयात्री गए है,जिसमें पांढुरना जनपद पंचायत से 56,पांढुरना नगर पालिका से 39,सौसर जनपद पंचायत से 41,लोधीखेडा नगर परिषद से 21,मोहगांव नगर परिषद से 18 तथा पिपलानारायणवार से 16 लोगों को समावेश है।
इन सभी तीर्थयात्रियों से पांढुरना से रवाना होने से पहले पांढुरना नगर पालिका परिषद के लक्ष्मी स्मृति भवन में आयोजित एक सादे किन्तु गरिमामय समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े सहित नपा के सभापति,पार्षद गणों तथा अधिकारी,कर्मचारियों द्वारा पुष्प माला पहनाते हुए इन सभी का सम्मान कर इनकी यात्रा सुखमय संपन्न होने की ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हें रवाना किया ।

Next Post

देवसर के खाखन नदी में मोटरसाइकिल सवार दंपति के बहने की खबर

Sun Aug 30 , 2026
सिंगरौली :जियावान थाना क्षेत्र के खाखन नदी में तेज बहाव के चलते मोटरसाइकिल सवार दंपति के बहने की खबर है। स्थानीय ग्रामीण एवं प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जिस वक्त मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति नाले को पार कर रहे थे उसी समय भी पानी का तेज बहाव था और अचानक झटका लगने […]

You May Like