रामानुजन की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि, बताया प्रेरणा का स्रोत

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए रामानुजन के अद्वितीय योगदान को याद किया।

सीएम ने अपने संदेश में कहा कि रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में 3,500 से अधिक नए सूत्र और सिद्धांत देकर विश्व को अमूल्य धरोहर दी है। उनके द्वारा किए गए शोध और खोजें आज भी गणित के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।उन्होंने कहा कि रामानुजन की असाधारण प्रतिभा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को नवाचार और शोध के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।

Next Post

हमें फील्डिंग में सुधार करना होगा : रियान पराग

Sun Apr 26 , 2026
जयपुर, (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद से आज आईपीएल मुकाबले में मिली पांच विकेट की हार के बाद निराशा के साथ कहा कि उनकी टीम को अपने फील्डिंग प्रदर्शन में सुधार करना होगा। पराग ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, ”स्किल के हिसाब से […]

You May Like