
जबलपुर। गुरूवार को सुबह से सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला । दिन चढऩे के साथ ही मौसम ने करवट बदली। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमाया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। दिनभर से शुरू हुआ कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। बारिश से शहर की सडके तरबतर हो गई। शाम करीब 5:30 बजे तक 7.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सीजन में अब तक 32 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।
मौसम विभाग की माने तो चौबीस घंटें में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के वक्त आद्रता 90 और शाम को 93 प्रतितशत दर्ज की गई। उत्तर पूर्वी हवाए ं 6 से 7 किमी की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो चौबीस घंटे में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है।
