डॉक्टरो की तेवर से एचएमएस झुका 8 घंटे तक चला एनएससी के चिकित्सको की हड़ताल

सिंगरौली । नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत के चिकित्सको के साथ किये गये अभद्रता के मामले में अंतत: एचएमएस के पदाधिकारियों ने माफी मांगी है। हालांकि यह माफीनामा सार्वजनिक नही किया गया है।

दरअसल यहां बताते चले कि नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के चिकित्सको का आरोप था कि 17 सितम्बर की रात 11 बजे कैज्युअल्टी विभाग में चिकित्सको के साथ एचएमएस के कुछ पदाधिकारियों ने शराब के नशे में धुत्त होकर अभद्रता, गाली-गलौज किया था। इस दौरान महिला चिकित्सक भी मौजूद थी। चिकित्सको ने बताया था कि एक मरीज का इलाज कर देने के कारण उक्त संगठन के सचिव व अन्य पदाधिकारी विफर गये थे। बताया जाता है कि एचएमएस के इकाई जिला स्तरीय सचिव आरके पाण्डेय एवं संगठन से जुड़े एक अन्य पदाधिकारी केके की कार्यप्रणाली एवं दुर्व्यवहार से चिकित्सको में भारी नाराजगी है। माफी मांगने समेत अन्य मांगो को लेकर बीते दिन बुधवार को नेहरू चिकित्सालय के चिकित्सक प्रदर्शन करते हुये ओपीडी बंद कर हड़ताल पर चले गये। जहां 8 घंटे तक ओपीडी के बंद होने से नेहरू चिकित्सालय में भारी दिक्कते खड़ी होगई। अंतत: एचएमएस के बिगड़ैल पदाधिकारियों ने माफी मांग लिया, चर्चा है कि पहली दफा कोई संगठन बैकफूट पर आया है।

इसके पहले एनसीएल के कई श्रमिक संगठन परियोजनाओं में अपने आप को सर्वोपरि मानते आ रहे थे। अधिकांश एनसीएल के कार्यो में कथित श्रमिक संगठनों का दखल रहता है और यदि एनसीएल प्रबंधन शिकंजा कसने का प्रयास करता है तो हड़ताल के बहाने ऐसे अधिकारियों को निशाने पर लेते हैं। सूत्र बताते हैं कि निगाही,अमलोरी एनसीएल परियोजना क्षेत्र में अभी भी कथित संगठन पदाधिकारी के आगे एनसीएल प्रबंधन बेबस नजर आ रहा है। किंतु चिकित्सको की एकजुटता ने उक्त संगठन को दिनमान में ही आसमान में तारे दिखा दिये।

Next Post

मैहर शारदा मंदिर की पहाड़ी पर सीढ़ी मार्ग में फिर दिखा तेंदुआ

Thu Sep 24 , 2026
मैहर। मां शारदा देवी मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर एक बार फिर तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। स्थानीय जानकारी के अनुसार, बीती रात तेंदुआ सीढ़ी मार्ग के पास दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वह एक कुत्ते का शिकार करने के लिए सीढ़ियों वाले रास्ते तक पहुंचा […]

You May Like