भोपाल। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मप्र कर्मचारी मंच के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा. भोपाल नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो की प्रमुख पांच सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि पत्र में मांग कि गई है कि भोपाल नगर निगम के 10 साल कि सेवा पूर्ण कर चुके दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को नियमित किया जाए. इसके साथ ही पीएफ राशि जमा, एरियार राशि का तत्काल भुगतान और 29 दिवस के स्थान पर 30 दिवस का मासिक वेतन भुगतान किए जाने की सहित मांगो पर चर्चा की गई. पांडे ने बताया कि सुविधा का लाभ दिए जाने को लेकर मंत्री ने मांगो पर समुचित कार्यवाही करने आश्वासन दिया है. इस मौके पर कृष्ण कुमार काहार, संजय हरियाले, कमलेश गौर, प्रशांत प्रधान, बाबूलाल साहू, राजकुमार अरूण पंथी, रामेश्वर गौर, विनय श्रीवास्तव सहित लोग उपस्थित रहे.
नगरीय प्रशासन मंत्री को ज्ञापन: दस साल की सेवा वाले देवेभो नियमित हों
