मौसम पूर्वानुमान: MP में 14 तक तेज बारिश, कई जिलों में आज भारी वर्षा के आसार

भोपाल: मप्र में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार को प्रदेश के बैतूल, नर्मदापुरम, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला,बालाघाट सहित जिलों में भारी बारिश हो सकती है. बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है.

इन जिलों में विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही रायसेन, विदिशा, सतना, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योरपुरकलां, दतिया, अशोकनगर सहित जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. प्रदेश में फिलहाल 14 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Next Post

लहार विधायक के पैतृक गांव में चला बुलडोजर, 25 जगहों से हटाया अतिक्रमण

Fri Jul 11 , 2025
भिण्ड: मिहोना तहसील के ग्राम सिकरी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाए। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 2.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3.5 किलोमीटर लंबी डामर सड़क के लिए 800 मीटर में फैले 25 से अधिक कच्चे-पक्के निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त […]

You May Like