लहार विधायक के पैतृक गांव में चला बुलडोजर, 25 जगहों से हटाया अतिक्रमण

भिण्ड: मिहोना तहसील के ग्राम सिकरी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाए। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 2.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3.5 किलोमीटर लंबी डामर सड़क के लिए 800 मीटर में फैले 25 से अधिक कच्चे-पक्के निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।तहसीलदार मिहोना रूपम गुप्ता और तहसीलदार लहार दीपक शुक्ला ने सड़क मार्ग की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए थे।

पंचायत स्तर पर भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय सिंह यादव के निर्देश पर प्रशासनिक दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से संरचनाएं हटवाईं।कार्रवाई में राजस्व, पुलिस व स्थानीय अधिकारियों ने सहयोग किया। अब यह मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो चुका है, जिससे 6 से 8 गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। पहले रास्ता संकरा होने के कारण वाहनों को परेशानी होती थी।
यह कार्रवाई लहार विधायक अंबरीश शर्मा के पैतृक गांव सिकरी जागीर में की गई। शासन की स्वीकृति से बन रही इस सड़क का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।

Next Post

घर के किचन में युवक ने लगाई फांसी

Fri Jul 11 , 2025
भिंड: ऊमरी थाना अंतर्गत अकोड़ा गांव निवासी एक 30 साल के युवक ने अपने घर में किचन के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी […]

You May Like