सिवनी मार्ग से हटा अतिक्रमण

छिंदवाड़ा। शहर को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है. आज भी नगर निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में छोटा तालाब क्षेत्र में पवार होटल के पास से पुलिस लाइन गेट तक सड़क के दोनों ओर लगाए गए पाल, पर्दे, तिरपाल, चबूतरे एवं गुमटियों को हटाकर फटका मशीन में रखवाया गया. इस कार्रवाई के माध्यम से मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया. इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन गेट से फव्वारा चौक तक पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण का निरीक्षण भी किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोबारा अतिक्रमण न हो. नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को सुव्यवस्थित एवं यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.

 

Next Post

सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में हुआ महिलाओं का समागम

Wed Jan 7 , 2026
सोहागपुर। सरस्वती विद्या मंदिर सोहागपुर में सप्त शक्ति संगम का कार्यक्रम गत दिवस आयोजित किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सप्त शक्ति कार्यक्रम की प्रान्त संयोजिका नीता गोस्वामी ने कहा कि हमारा परिवार टूटने ना पाएं, इस बात का ध्यान रखें। हमें नकारात्मक विचारों को त्यागना है, क्षमा […]

You May Like