डॉ मुखर्जी ने शिक्षा, समाज और राजनीति में छोड़ी अमिट छाप

रेहटी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जन्म जयंती पखवाड़ा के समापन के अंतर्गत नगर परिषद में कार्यक्रम आयोजित किया गया.

आयोजन नप अध्यक्ष राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में हुआ, जिसमें डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया. बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित उद्यान को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान नाम प्रदान किया गया. विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किए गए योगदान तथा उनके वैचारिक दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जो वैचारिक नींव रखी, उसी के आधार पर भाजपा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और जनसेवा का प्रेरक उदाहरण है. नप अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा कि नई पीढ़ी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि किसी सार्वजनिक स्थल को उनके नाम से जोडऩा केवल नामकरण नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है.

कार्यक्रम में रामगोपाल ट्रेलर, गजराज सिंह, मनोहरलाल माहेश्वरी, दुर्गेश सोनी, शिवनंदन सिंह ठाकुर, अचल पटेल, महेश हरियाले, कैलाश मांगतानी, ओमप्रकाश माहेश्वरी, दिलीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी संदीप चौहान, कैलाश भिलाला, जतिन सोनी आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: कलेक्टोरेट के सामने चक्काजाम, 24 घंटे काम और वेतन न मिलने का आरोप

Tue Jul 7 , 2026
सीहोर। विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया है. सोमवार को बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया. प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ता रानी राठौर ने प्रशासन और व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा […]

You May Like