आवास योजना में रिश्वत नही दी तो परिवार की मारपीट, शिकायत

शिवपुरी: पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने दलालों ने दलित परिवार से पैसों की मांग की। जब परिवार ने पैसे देने से इनकार किया तो दलालों ने परिवार पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया। एक नाबालिग लड़का सहित 6 सदस्य घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से शिकायत की है।

मामला जिले के ग्राम पिपरौनिया का है। यहां कुटीर स्वीकृति के लिए रिश्वत नहीं देने पर दबंगों ने दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित कोमल वंशकार ने बताया कि धर्मेंद्र लोधी और उसके पांच साथियों ने मेरे परिवार पर हमला किया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी और चाकू से हमला कर परिवार के छह सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में कोमल की मां, भाई, पत्नी, बहन और एक नाबालिग भतीजा शामिल हैं।
10 हजार रुपए लिए फिर और पैसे मांगे
पीड़ित कोमल वंशकार ने बताया कि उनके चाचा की कुटीर योजना के लिए गांव के धर्मेंद्र लोधी ने 10 हजार रुपए मांगे थे। पहले ही 10 हजार रुपए दिए जा चुके थे और पैसे मना करने पर आरोपियों ने न केवल परिवार पर हमला किया, बल्कि घर में तोड़फोड़ कर बहन के गहने और नकदी भी लूट ली।

कोमल वंशकार का आरोप है कि थाना भौती में शिकायत करने पर पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। पीड़ित परिवार ने गुरुवार को एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कड़ी धाराओं में मामला दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

कार शोरूम का मैनेजर शिवपुरी के ग्राहकों के 30 लाख लेकर फरार

Fri Jan 31 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के गुना नाके पर स्थित रॉयल मोटर्स कार शोरूम का मैनेजर ग्राहकों के 30 लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि इस शोरूम पर आधा दर्जन ग्राहको से मैनेजर गाडी बुकिंग के नाम पर लाखो रुपए लिए और कंपनी के खाते में […]

You May Like