सोहागपुर। सरस्वती विद्या मंदिर सोहागपुर में सप्त शक्ति संगम का कार्यक्रम गत दिवस आयोजित किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सप्त शक्ति कार्यक्रम की प्रान्त संयोजिका नीता गोस्वामी ने कहा कि हमारा परिवार टूटने ना पाएं, इस बात का ध्यान रखें। हमें नकारात्मक विचारों को त्यागना है, क्षमा भाव हमारे अंदर होना चाहिए एवं परिवार को ठीक करने के लिए हमारी भाषा, वेषभूषा तथा परिवार में एक दिन सामूहिक भोजन करने की योजना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को साथ बैठाएं, हमारा घर आदर्श हो, स्वास्तिक घर के द्वार पर बना हो, तुलसी का पौधा हमारे आंगन में हो, हमारे घरों में पांचों प्रकार के सुखों का समावेश हो व रामचरितमानस का पाठ हो। समाज में सशक्त भूमिका निभाने वाली महिलाओं का भी कार्यक्रम में सम्मान किया गया। अनुभव कथन में ऊषा शुक्ला ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम अध्यक्ष तारा जायसवाल ने सारगर्भित व प्रेरणादाई उद्बोधन दिया। इस अवसर पर अल्का पुरोहित समाज सेविका भी उपस्थित रहीं। मंच के अतिथियों का परिचय शालिनी चौहान ने कराया। कार्यक्रम का संचालन अंजली मंडलोई ने किया एवं आभार बहिन संध्या सूर्यवंशी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर की महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय समिति पदाधिकारी कन्नुलाल अग्रवाल, कृष्ण कुमार पालीवाल, राजा भैया पटैल, देवराज पटैल, संजीव दुबे , अभिषेक जैन, सौरभ सोनी , लज्जा सिंगारे, प्राचार्य अशोक कुमार दुबे, थाना प्रभारी ऊषा मरावी उपस्थित रहे।
