
इंदौर. पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाके में झपटमारी कर फरार हुए आरोपी को कुछ ही समय में धरदबोच लिया. आरोपी के कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की कर उससे पूछताछ की जा रही है.
खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि शनिवार को एरोड्रम रोड पर रहने वाले फरियादी नितीन झार ने खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, की शाम वह रेडिशन चौराहे के पास एमआर 10 रोड पर सड़क पार कर रहा था, तभी बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से आए युवक ने उसके हाथ में रखा आईफोन प्रो 13 झपट लिया और स्टार चौराहे की ओर फरार हो गया. इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरु की थी. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई, इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक स्कीम नंबर-134 स्थित सांझी तालाब दरगाह के पास मोटरसाइकिल के साथ मौजूद है. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयाज उर्फ कातिया पिता बारिश खान उम्र 28 साल निवासी सम्राट नगर, खजराना के रूप में हुई है. आरोपी से पूछताछ में उसने शौक पूरे करने और जल्दी पैसा कमाने की नीयत से झपटमारी की वारदात करना स्वीकार किया है. पुलिस आरोपी से थाना क्षेत्र सहित अन्य थानों में हुई झपटमारी और लूट की घटनाओं को लेकर भी पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक आईफोन प्रो 13 मोबाइल फोन और काले लाल रंग की बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है.
