
रीवा, रीवा में 2 महीने पहले बनाई गई पीसीसी सडक़ भरभराकर एक झटके में जमीन के नीचे धंस गई. सडक़ के अचानक नीचे बैठ जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया.मामला रीवा शहर के रेलवे ओवरब्रिज की हाइवे सडक़ से लगे पडऱा मोहल्ले का है. यहां पूरी पीसीसी सडक़ अचानक धंस गई, जिसके बाद सडक़ निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सडक़ का निर्माण करीब 2 महीने पहले ही कराया गया था. सडक़ बनने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी कम अवधि में यह इस तरह धंस जाएगी.
सडक़ अचानक भरभराकर एक झटके में नीचे बैठ गई. सडक़ के इस तरह धंसने से मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए. स्थानीय निवासी रामचंद्र सोनी ने बताया कि सडक़ का निर्माण करीब 2 महीने पहले हुआ था. उन्होंने कहा कि अचानक पूरी सडक़ भरभराकर धंस गई. इतनी कम अवधि में सडक़ का इस तरह नीचे बैठ जाना गंभीर मामला है. सडक़ धंसने के बाद यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है. इस रास्ते से दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं. अचानक सडक़ के नीचे बैठ जाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. रात के समय सडक़ का धंसा हिस्सा दिखाई नहीं देने पर हादसा होने की आशंका और बढ़ सकती है.
