चलती गाड़ी से गिरा युवक, मौत

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में बीती रात पनागर निवासी एक युवक चलती गाड़ी से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे आई गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरविन्द दाहिया (40) निवासी धर्मशाला पनागर बीती रात लगभग 11:30 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से गुजर रहा था.

इसी दौरान वे अचानक चलती गाड़ी से नीचे गिर गया। सड़क पर गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में घातक चोटें आईं।आनन-फानन में घायल अरविन्द को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Post

सब्जी व्यापारी पर चाकू से हमला

Sun Apr 12 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत लटकारी का पड़ाव सब्जी मंडी में बीती रात दो युवकों ने एक सब्जी व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।पुलिस […]

You May Like