जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत लटकारी का पड़ाव सब्जी मंडी में बीती रात दो युवकों ने एक सब्जी व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।पुलिस के अनुसार गढ़ा फाटक निवासी दिनेश उर्फ शरद पटेल (52) लटकारी के पड़ाव में सब्जी का व्यवसाय करता है।
बीती रात करीब 10:30 बजे जब वह मंडी में था, तभी वहां डुग्गू उर्फ प्रिंस रैकवार और क्रिस उर्फ किस्सू ठाकुर पहुंचे। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने शरद के साथ विवाद करने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से शरद के पेट और गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद विक्टोरिया अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
