सीहोर।जिले के ग्राम टिटोरा में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित टिटोरा द्वारा दुग्ध संकलन करने वाले प्रदायकों को बोनस वितरण किया गया. कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए.
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने समिति के सदस्यों को बोनस वितरण किया गया. कार्यक्रम में अधिक दुग्ध संकलन करने वाले प्रदायकों को सम्मानित किया गया. राजस्व मंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. दुग्ध उत्पादकों के हित में योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो रही है.
