इंदौर: शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए हैं. इनमें से 9 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर किया है, जबकि 13 अन्य को थाना हाजरी के आदेश दिए हैं.एसडीपीओ अजय प्रताप सिंह बुंदेला ने बताया कि पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने संबंधित जोन के अधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर यह कार्रवाई की. बताया गया कि इन बदमाशों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में गंभीर अपराध दर्ज हैं और चेतावनी के बाद भी ये लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे.
इन्हें किया जिलाबदर
आशीष पांडेय, आशीष पाल, विक्की कुंडे, आकाश मालवीय, धर्मराज गौंड, सौरभ राजपूत, अंकित चौधरी, आदर्श तिवारी और वीरू डागर इन 9 कुख्यात अपराधियों को रासुका के तहत छह माह से एक वर्ष की अवधि तक इंदौर और सीमावर्ती जिलों से निष्कासित किया है. जबकि, इन 13 बदमाशों साकिर उर्फ शूटर खान, आदित्य वर्मा, सतीश यादव, नितिन चौकसे, मनीष जायसवाल, अंकित पटेल, सूरज पटेल, हर्ष वर्मा, गौरव उर्फ दीपक बाली, नितिन मालवीय, राहुल बौरासी, जितेंद्र उर्फ भूरा तेजी और विक्की उर्फ विवेक बौरासी आदतन अपराधियों को छह माह से एक वर्ष तक थाना हाजरी देने के आदेश जारी कर दिए है.
