अभय बैरागी ने जीती राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, अब करेंगे मुंबई में विवि का प्रतिनिधित्व

सोहागपुर। जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अभय बैरागी ने शतरंज में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभय ने पहले नर्मदापुरम के सुखतवा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में और फिर पचोर (राजगढ़) में हुई संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल किया था।

उनके निरंतर परिश्रम और समर्पण के परिणामस्वरूप उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जहाँ ग्वालियर में आयोजित मुकाबले में उन्होंने सागर विश्वविद्यालय के प्रतिभागी को हराकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

अभय की इस उपलब्धि पर विधायक विजयपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, महाविद्यालय शासी निकाय अध्यक्ष कैलाश पालीवाल, प्राचार्य डॉ. एन.के. नीखरा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी है।

अब अभय आगामी मार्च 2026 में मुंबई में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज प्रतियोगिता में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बचपन से ही शतरंज के प्रति गहरी रुचि रखने वाले अभय ने नियमित अभ्यास, एकाग्रता और रणनीतिक सोच के बल पर यह सफलता अर्जित की है। नगरवासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

 

Next Post

बेगमगंज में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, अलाव का सहारा ले रहे लोग

Fri Oct 31 , 2025
बेगमगंज। पिछले तीन दिन से आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे लोग घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। शाम के समय सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा है और इक्का-दुक्का लोग ही बाहर दिख रहे हैं। […]

You May Like