त्योहारों से पहले खजराना में पुलिस का फ्लैग मार्च

इंदौर:आगामी त्योहारों के मद्देनजर खजराना इलाके में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. इस दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को भी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने का संदेश भी दिया.पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में निकले फ्लैग मार्च में खजराना थाने का बल शामिल रहा. पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्र के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों के साथ सार्वजनिक इलाकों में पैदल भ्रमण किया.

पुलिस की मौजूदगी के जरिए त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने का संदेश दिया. त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई गई है. प्रमुख स्थानों पर बल की तैनाती के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से त्योहार शांतिपूर्वक और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है. साथ ही अफवाह या भड़काऊ जानकारी पर भरोसा नहीं करने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा है

Next Post

जयराम रमेश ने बढ़ती महंगाई और रोजगार संकट को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

Mon Aug 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और रोजगार में कमी को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महंगाई और रोजगार संकट के दोहरे दबाव से आम नागरिकों और मध्यम वर्ग की […]

You May Like