टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी : राहुल

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किये जाने का आरोप लगाते हुए देश के कारोबारियों से सवाल किया है कि वे कब तक चुप रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय कारोबार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की निजी जागीर नहीं है तथा इस तरह के कामों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जायेगा। श्री गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि टाटा समूह को बर्बाद किया जा रहा है और कोई भी कारोबारी नेता इस पर बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा है।

उन्होंने उद्योगपतियों से पूछा कि क्या वे तब तब तक चुप रहेंगे जब तक सरकार उनके कारोबार पर नियंत्रण नहीं कर लेती। श्री गांधी ने आरोप लगाया कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी तथा गृह मंत्री शाह के डर से देश के कारोबारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन वह न्याय सुनिश्चित करेंगे गौरतलब है कि टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में इन दिनों नेतृत्व और शेयर बाजार में सूचीबद्धता को लेकर विवाद चल रहा है।

.....

Next Post

शिवपुरी से महाराष्ट्र जा रहा मूंगफली से भरा ट्रक जब्त, जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर की गई कार्रवाई

Wed Oct 28 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी में तहसीलदार प्रदीप भार्गव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में मूंगफली से भरा हुआ एक ट्रक जब्त किया गया है। जिले के कोलारस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एनएच 46 बाईपास पर अन्नपूर्णा होटल के पास ये कार्रवाई की गई। जब्त किए गए ट्रक से 300 क्विंटल […]

You May Like