कोच्चि में होगा भारत का हांगकांग के खिलाफ आखिरी एशियन कप क्वालिफायर मैच

नयी दिल्ली, 15 मार्च (वार्ता) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) रविवार को कहा है कि कोच्चि का जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 31 मार्च एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालिफायर के फाइनल राउंड में भारत की सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के हांगकांग के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच की मेजबानी करेगा। यह पिछले 10 सालों में पहली बार होगा जब कोच्चि का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम ‘ब्लू टाइगर्स’ (भारतीय टीम) की मेजबानी करेगा। मार्च 2016 में भारत ने इसी स्टेडियम में फीफा विश्व कप क्वालिफायर में तुर्कमेनिस्तान का सामना किया था। वह आखिरी मौका भी था जब भारतीय सीनियर पुरुष टीम ने केरल में कोई मैच खेला था।

एआईएफएफ के एक सूत्र ने बताया कि एएफसी एशियन कप 2027 में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका भारत अब अपने क्वालिफाइंग अभियान का समापन जीत के साथ करना चाहेगा। हालांकि क्वालिफायर के संदर्भ में यह मैच अब सिर्फ एक औपचारिकता मात्र है, क्योंकि हांगकांग भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, फिर भी यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें फीफा रैंकिंग के अंक दांव पर लगे हैं। एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालिफायर के फाइनल राउंड में भारत के लिए यह तीसरा अलग घरेलू स्टेडियम होगा; इससे पहले पिछले साल मार्च में शिलांग ने बंगलादेश के खिलाफ मैच की मेजबानी की थी और पिछले साल अक्टूबर में मडगांव ने सिंगापुर के खिलाफ मैच की मेजबानी की थी।

Next Post

बेरुत में हिजबुल्लाह के कमांड सेंटरों को तबाह करने का इजरायल का दावा

Sun Mar 15 , 2026
बेरुत, 15 मार्च (वार्ता) इजरायली सेना ने शनिवार को लेबनान की राजधानी बेरुत में हिजबुल्लाह की विशिष्ट ‘रदवान फोर्स’ के कई महत्वपूर्ण कमांड सेंटरों को नष्ट करने का दावा किया है। एक आधिकारिक बयान में इजरायल रक्षा बलों ने जानकारी दी कि उनके लड़ाकू विमानों ने बेरुत के साथ-साथ दक्षिणी […]

You May Like