कांग्रेस को ही धोखा दे रहे कांग्रेस के विधायक और जिलाध्यक्ष रामकुमार नागपुरे 

बालाघाट, कांग्रेस से निष्कासित पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे का कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय उइके और वारासिवनी विधायक विवेक पटेल पर सबसे बड़ा हमला बोतले हुए जिले की राजनीति में नया उबाल ला दिया है

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले खैरलांजी के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नागपुरे ने अपनी ही कांग्रेस पार्टी के विधायक विवेक पटेल पर क्षेत्र का विकास कार्य नहीं करने ओर कार्यकर्ता की बात

नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए विधायक को जूते मारने का सार्वजनिक ऐलान किया था । तब दो दिनों के बाद ही जिला अध्यक्ष संजय उइके ने नागपुरे को पार्टी से 5 साल के लिए निष्काषित कर दिया है ।

जिसके बाद आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रामकुमार नागपुरे ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय उइके पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें नियमविरुद्ध तरीके से पार्टी से निष्कासित किया गया है जो कि पूर्णतः गलत है । रामकुमार नागपुरे ने कहा कि तीन साल से जिले में कांग्रेस संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष द्वारा नहीं की गई है । जिलाध्यक्ष ही जिले से कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं ।

उन्होंने का कि बैहर में 55 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत के लिए पूर्णतः जिम्मेदार वही के विधायक संजय उइके हैं न कि मुख्यमंत्री। ओर उन्हें अपनी जिम्मेदारी मानते हुए तत्काल पद विधायक ओर जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ।

वही रामकुमार नागपुरे ने वारासिवनी विधायक विवेक पटेल पर आरोप लगाए हुए कहा की उसने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से की भरी गद्दारी की है । कांग्रेस के विधायक विवेक पटेल ने सांसद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी के लिए चुनावी दौरा ओर उनको विजयी बनाने का काम किया था । अपने विधानसभा क्षेत्र में अब तक का सबसे फिसड्डी विधायक है विवेक पटेल । विक्की पटेल जेब रहते हैं 10 रुपये और भूमिपूजन करते है सौ रुपये का ।अब तक खैरलांजी क्षेत्र की 30 पंचायतों में नही करवाया एक भी कार्य । अगर विक्की पटेल को विधानसभा चुनाव में फिर से टिकिट मिली तो पार्टी का हारना तय है । जिले से कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं कांग्रेस के ही नेता । जिलाध्यक्ष और विधायक को क्षेत्र की समस्या पर कार्यकर्ताओं द्वारा फोन लगाए जाने पर फोन उठाने का सामय नहीं मिलता ।

लोधी समाज की अत्यधिक उपेक्षा कर रहे हैं वारासिवनी खैरलांजी विधायक जिसका परिणाम चुनाव में देखने मिलेगा । विक्की पटेल अब तक का सबसे झूठा विधायक निकला । क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के बजाए लोंगों बच्चों से हाथ मिलाने ,चॉकलेट खिलाने ,हा हा हीही के अलावा कुछ नही आता हैं विधायक को । वारासिवनी का अब तक का सबसे लफ्फाज विधायक हैं विवेक पटेल ।

Next Post

हीथर नाइट और लॉरा हैरिस चमकीं, थंडर ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Sun Nov 1 , 2026
ओवल, 01 नवंबर (वार्ता) हीथर नाइट की नाबाद 54 रन की पारी और लॉरा हैरिस की 16 गेंदों में 35 रन की तेज पारी की बदौलत सिडनी थंडर ने डब्ल्यूबीबीएल में 20 गेंदें शेष रहते ब्रिस्बेन हीट को छह विकेट से हरा दिया। 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने […]

You May Like