टोक्यो, 30 जनवरी (वार्ता) जापान के पूर्वी क्षेत्रों में जारी शीत लहरों के तेज होने और बादल पर दबाव के बढ़ने के कारण शुक्रवार को भारी हिमपात होने के आसार हैं।
जापान के मौसम विभाग के अनुसार जापान के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र में जारी शीत लहरें और तेज हो गई हैं, जिससे यहां हिमपात होने का अनुमान है। जापान के निशियाज़ू और फुकुशिमा क्षेत्र में 23 सेंटीमीटर (सेमी), ओगुनि तथा यामागाटा क्षेत्र में 22 सेमी, आशिबेत्सु और होक्काइडो में 17 सेमी, नागाहामा और शिगा क्षेत्र में 16 सेमी तक आज स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे तक हिमपात हुआ।
अधिकारियों ने भारी हिमपात के दौरान होने वाले संभावित हिमस्खलन को लेकर नागरिकों के लिये चेतावनी जारी की है और आवागमन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Next Post
बारह वर्षो से फरार वारंटी गिरफ्तार
Thu Jan 30 , 2025
शिवपुरी, 30 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा थाना पुलिस ने लगभग 12 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आज एक सूचना के आधार पर उसे दिनारा कस्बे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए स्थाई […]

