ढीमरपुरा सब रेंज: 47 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त

बमोरी/फतेहगढ़: फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत ढीमरपुरा सब रेंज में वन विभाग ने अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए बरबन बीट में लगभग 47 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।रेंजर सौरभ द्विवेदी के नेतृत्व में जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमित क्षेत्र में की गई मक्का की फसल हटाई गई और विधिवत बेदखली की प्रक्रिया पूरी की गई।

इसके साथ ही भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए मुक्त कराई गई भूमि पर कंटूर ट्रेंच (Contour Trench) भी खोदी गईं।बताया गया कि इस क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ अतिक्रमणकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।

इस कार्यवाही से वन विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।रेंजर द्विवेदी ने कहा कि विभाग की सतत निगरानी और कड़ी कार्रवाई से वन भूमि को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है और आगामी दिनों में भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा।

Next Post

कांग्रेस को खटक रहा नए नेताओं का न उभर पाना

Wed Jul 23 , 2025
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास नरेंद्र नाहटा, सुभाष सोजतिया जैसे मंत्री देने वाले मंदसौर जिले में कांग्रेस विधान सभा सीट पाने के मामले में काफी वर्षों से पिछड़ रही है. 2018 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बावजूद मंदसौर की चार सीटों में एकमात्र सुवासरा […]

You May Like