अगले माह नपा करेगी नगर की प्रतिभाओं का सम्मान

सीहोर। किसी भी नगर का विकास सही मायनों में तभी हो सकता है, जब उस नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाए. प्रतिभाओं के सम्मान से अन्य वर्गों के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है.ऐसी प्रतिभाओं को मंच से सम्मान देने के लिए नपा सात फरवरी को सम्मान समारोह आयोजित कर रही है.

उक्त विचार नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहे. नपाध्यक्ष ने कहा कि नपा द्वारा शहर के सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है. हमारा शहर स्वच्छता के मामले में प्रदेश की नगर पालिका में अव्वल है और यहां पर रहने वाले सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों के साथ परिषद को सहयोग कर रहे है. कई लोग नगर के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. उसमें संडे का सुकून की टीम ने लगातार एक साल तक जिला अस्पाताल में पहुंचकर निशुल्क भोजन की व्यवस्था की. इसके अलावा राजू सोनी अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, ऐसे कई लोग है जो समाज में सराहनीय कार्य करते हुए आ रहे हैं. नगर पालिका परिषद कला, साहित्य, शिक्षा, समाजसेवी संगठनों के अलावा खेल सहित अन्य क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं का सम्मान करना चाहती है. इसके लिए आपके सुझाव और रुपरेखा बनाने के लिए इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है. आगामी सात फरवरी को होने वाले सम्मान समारोह के लिए सेलिब्रिटी, संत और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा.

 

 

Next Post

नसबंदी के बाद महिला की मौत, अस्पताल के द्वार पर शव रख प्रदर्शन

Fri Jan 16 , 2026
भैरुंदा। ग्राम सिंहपुर निवासी महिला की नसबंदी ऑपरेशन के बाद मौत हो जाने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. परिजनों और ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार 12 जनवरी सोमवार को शिवानी बारेला पत्नी […]

You May Like