जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर पेट्रोल पम्प के सामने बीती रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण रहा कि युवक का सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया जिसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि देर रात्रि सूचना मिली की महाराजपुर पेट्रोल पम्प के सामने रोड़ किनारे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 30 से 40 वर्ष को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर उसके सिर मे चोट पहुँचाया है, उसका सिर पिचक गया है, उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को मेडिकल कालेज भेजा गया जिसे शिनाख्तगी के लिए मर्चुरी में रखा गया है ।
