तीन अलग-अलग स्थानों से धारदार हथियार लिए युवक पकड़े

इंदौर: राजेंद्र नगर और भंवरकुआं थाना क्षेत्रों में गश्त के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा. सभी मामलों में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर धारदार हथियार जब्त किए हैं. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत राजेंद्र नगर पुलिस ने केसरबाग रोड, ग्राउंड के पास कार्रवाई की. यहां संदिग्ध हाल में घूम रहे 25 वर्षीय नारायण, निवासी ग्राम उखल्दा, थाना मनावर जिला धार को पकड़ा.

तलाशी में उसके कब्जे से प्लास्टिक हत्थे वाला कटीले पीछे वाले हिस्से का धारदार चाकू मिला. आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट की धारा में केस बनाया. इसी क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई के दौरान प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि 24 वर्षीय दीपक निवासी ग्राम करोंदिया थाना धरमपुरी जिला धार, हाल मुकाम पवन पुरी कॉलोनी पालदा, को सिन्थेटिक ग्राउंड के पास पकड़ा.

उसके कब्जे से लगभग 15 इंच लंबा लोहे का तेजधार छुरा मिला. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. उधर भंवरकुआं पुलिस ने भी अवैध हथियार लिए 29 वर्षीय प्रशांत पांडे, निवासी गोटेगांव नरसिंहपुर, को प्रतीक्ष वाइन शॉप के पास पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का तेजधार चाकू मिला. मामले में प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस तीनों आरोपियों से हथियार रखने के कारण और खरीद के स्रोत को लेकर पूछताछ कर रही है.

Next Post

मध्यप्रदेश में "कैनेडी सिंड्रोम" बीमारी का पहला केस, ग्वालियर में चल रहा इलाज

Wed Nov 19 , 2025
ग्वालियर: मप्र पुलिस का जवान “कैनेडी सिंड्रोम” बीमारी का शिकार हुआ है। उसके इलाज के लिए 16 करोड़ रुपए के इंजेक्शन लगेंगे। पुलिस जवान को गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। मध्यप्रदेश में “कैनेडी सिंड्रोम” बीमारी का यह पहला केस है। न्यूरोलॉजी विभाग के […]

You May Like