इटारसी: गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने पर रेलवे में हड़कंप मच गया। पमरे के इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को नाला मोहल्ला आउटर पर मेन लाइन में रोक दिया गया। बताया गया कि इंजन के अंदर एक कनेक्टर में तकनीकी खराबी आने से धुआं उठने लगा। स्थिति भांपते हुए लोको पायलट ने एहतियात बरतते हुए ट्रेन को आउटर पर ही रोक दिया। सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और इंजन की जांच शुरू की। इस दौरान ट्रेन मेन लाइन पर खड़ी रही और यात्री तकनीकी टीम की जांच पूरी होने तथा ट्रेन के दोबारा रवाना होने का इंतजार करते रहे। घटना के चलते ट्रेन के परिचालन पर कुछ समय के लिए असर पड़ा।
Next Post
व्हाट्सएप हैक कर अस्पताल डायरेक्टर, कर्मी से ठगी
Sun Sep 20 , 2026
जबलपुर: विजयनगर में शातिर ठग ने एक अस्पताल कर्मी का व्हाट्सएप हैक कर उसके करीबियों को निशाना बनाया। जालसाजों ने एक ही अस्पताल के मार्केटिंग कर्मी और डायरेक्टर को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से कुल 1 लाख 10 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस से मिली जानकारी के […]

You May Like
-
2 years ago
फिलीपीन्स सेना के दो पायलटों के शव बरामद
-
10 months ago
विकेटों के पतझड़ के बीच भारत को मिली जीत की सुगंध