इंदौर से चली ‘हमारी सवारी भरोसे वाली’ अब मेघनगर पहुंची

इंदौर: रेल यात्रियों की सुरक्षा और भरोसेमंद यात्रा को लेकर इंदौर से शुरू किया अभियान हमारी सवारी भरोसे वाली अब मेघनगर पहुंच गया है. इंदौर, उज्जैन, डॉ. अम्बेडकर नगर और रतलाम में सफल आयोजन के बाद शुक्रवार को रेलवे स्टेशन मेघनगर परिसर में इसके पांचवें चरण का शुभारंभ किया.एसपी रेल पद्मविलोचन शुक्ला ने बताया कि हमारी सवारी भरोसे वाली अभियान इंदौर के साथ ही अन्य थाना क्षेत्रों में भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा हैं, जिसे देखते हुए यह अभियान अब मेघनगर में भी शुरु किया गया है.

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को क्यूआर कोड आधारित सत्यापित ऑटो और रिक्शा व्यवस्था की जानकारी दी गई, जिससे स्टेशन से बाहर निकलते ही सुरक्षित और पहचान योग्य सवारी उपलब्ध हो सके. यह व्यवस्था यात्रियों के साथ होने वाली ठगी और असुरक्षा को रोकने में मददगार साबित हो रही है. इसी के साथ पटरी की पाठशाला अभियान के माध्यम से रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले बच्चों और नागरिकों को रेल सुरक्षा नियमों, मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले जोखिम, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई.

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रशासन, रेलवे, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, ऑटो चालक, रेल रक्षा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. आयोजन जीआरपी इंदौर और योगेश्वर श्रीकृष्ण फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ

Next Post

जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने किया उप जेल का निरीक्षण

Sat Jan 3 , 2026
महू:प्रदेश के जेल महानिदेशक (डीजी जेल) वरुण कपूर शुक्रवार को महू उप जेल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बंदियों की व्यवस्थाएं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान जेल डीजी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. […]

You May Like