त्रिपुरा में 11 बंगलादेशियों समेत 21 अवैध प्रवासी गिरफ्तार

अगरतला, 19 अक्टूबर (वार्ता) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) त्रिपुरा फ्रंटियर ने त्योहारों के मौसम में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच भारत-बंगलादेश सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है और रविवार को राज्य के विभिन्न स्थानों से 11 बंगलादेशी नागरिकों और 10 रोहिंग्या सहित 21 अवैध घुसपैठियों को गिरफ्तार किया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, बीएसएफ टीमों ने अगरतला रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया, जहां 11 व्यक्ति बंगलादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गए थे और आगे की यात्रा करने की कोशिश कर रहे थे। उत्तरी त्रिपुरा में एक अलग अभियान में बीएसएफ कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों सहित 10 रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को रोका जो बंगलादेश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि वे दिल्ली और जम्मू से आए थे और उनका इरादा बंगलादेश के मौलवीबाजार पहुंचने का था।

 

Next Post

रोहित,विराट सस्ते में लुढ़के, भारत पहले वनडे में हारा

Sun Oct 19 , 2025
पर्थ, 19 अक्टूबर (वार्ता) स्टार बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली की बहुचर्चित वापसी फ्लॉप रही और भारत को रविवार वर्षा प्रभावित पहले एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने केएल राहुल (38), अक्षर पटेल (31) और नीतीश कुमार रेड्डी (नाबाद […]

You May Like