पुलिस ने गोली चलाकर लूट करने वाले बदमाश को पकड़ा एक महिला के साथ 2 आरोपी भी गिरफ्तार

भोपाल, 01 नवबंर. अरेरा हिल्स क्षेत्र में दुकानदार पर दिन दहाड़े फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के साथ ही उसके 3 सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 गौतम सोलंकी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि आर्म्स एक्ट मे रोशनपुरा चौराहे पर गोली चलाकर 30 हजार की लूट करने वाले आरोपी दीपेन्द्र गुर्जर और आरोपी का अपराध में सहयोग करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है.

सोलंकी ने बताया कि 24 अक्टूबर को फरियादी श्याम विजय वर्गीय (22) निवासी बीमा कुंज कोलार ने थाना अरेरा हिल्स में आरोपी के खिलाफ ऑनलाईन खाते मे रूपए डलवाने और पैसे मांगने पर दीपेन्द्र की ओर से रायफल से जान से मारने की नीयत से 3 राउंड फायर कर फरार हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू की. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया. इस दौरान पुलिस ने साहब सिंह और देशराज गुर्जर निवासी मुरैना नाम के आरोपियों को चिन्हित कर पुछताछ की. दोनों ने आरोपी दीपेन्द्र गुर्जर के बारे में सही जानकारी पुलिस को दी. देशराज और साहब सिंह ने ही मुख्य आरोपी दीपेन्द्र को भोपाल से भागाने में मदद की थी. पुलिस ने दीपेन्द्र गुर्जर के बैंक अकाउंट खंगाले, जिससे पता चला कि आरोपी ने लूट के रूपए यूपी की रहने वाली गुलफशा नाम की महिला के खाते में ट्रांसफर कराए थे.

आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आरोपी की लोकेशन ली और वहां पहुंची. आरोपी से पूछताछ करने के बाद पता चला कि गुलफसा खान आरोपी के लगातार 22 हजार रूपये की मांग कर रही थी. आरोपी ने महिला को पैसा देने के लिये घटना को अंजाम दिया था.

आरोपी दीपेन्द्र गुर्जर करीब 2 माह पहले भोपाल चार इमली निवासी लोकेन्द्र गुर्जर के यहां नौकरी करने आया था. आरोपी से लोकेन्द्र अपनी कार चलवाता था और अपनी लाईसेंसी पिस्टल व 315 बोर राईफल आरोपी को देकर सुरक्षा में रखकर समाज में रौब दिखाता था. इन हथियारों का इस्तेमाल करके आरोपी ने घटना को अंजाम दिया.

Next Post

हेलोवीन जैसे असंस्कारी कार्यक्रमों पर रोक अभाविप ने कॉलेज प्रशासन से की मांग 

Sat Nov 1 , 2025
भोपाल, 01 नवबंर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के भेल भाग ने बीएसएसएस कॉलेज प्रशासन से शनिवार को मांग की. परिषद ने मांगे की है कि कॉलेज परिसर में आयोजित किए जा रहे “हेलोवीन सेलिब्रेशन” जैसे पाश्चात्य और असंस्कारी कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगाई जाए. अभाविप ने कहा कि कॉलेज […]

You May Like