जुआ खेलने पैसे न देने पर युवक पर चाकू से हमला

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत क्रेशर बस्ती के पास जुआ खेलने पर पैसे मांगने के विवाद पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया‌। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार क्रेशर बस्ती निवासी 22 वर्षीय अनुराग ठाकुर चाय की दुकान चलाता है, साथी रोहन चक्रवर्ती के साथ पैदल जेडीए कॉलोनी से घर लौट रहा था। कबीरमठ शंकर जी मंदिर के पास पहुंचने पर क्षेत्र के करन बर्मन ने उन्हें रोका और अनुराग से जुआ खेलने के लिए 1 हजार रुपये की मांग करने लगा। जब अनुराग ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी करन बर्मन भड़क गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने पास रखे बकानुमा चाकू से हमला कर दिया, जिससे अनुराग को गंभीर चोट आई है। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

Next Post

छावनी में तब्दील हुआ शहर: विधायक टी. राजा पर FIR की मांग को लेकर गोंडवाना पार्टी का हल्लाबोल

Mon Feb 23 , 2026
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बाद गोंडवाना ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सोमवार को रैली और ज्ञापन कार्यक्रम के पूर्व जमकर प्रदर्षन किया। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर विधायक टी. राजा सिंह एवं संबंधित आयोजन समिति […]

You May Like