छावनी में तब्दील हुआ शहर: विधायक टी. राजा पर FIR की मांग को लेकर गोंडवाना पार्टी का हल्लाबोल

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बाद गोंडवाना ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सोमवार को रैली और ज्ञापन कार्यक्रम के पूर्व जमकर प्रदर्षन किया। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर विधायक टी. राजा सिंह एवं संबंधित आयोजन समिति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। गोंडवाना पार्टी ने घोषणा की थी कि वह मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से कलेक्टर कार्यालय तक शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपेगी। इस कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस सुबह से ही पूरी तरह सतर्क हो गया था। जिसको लेकर मानसरोवर कॉम्प्लेक्स परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया था। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे और एसडीएम सुधीर जैन मौजूद रहे। इसके अलावा जिले भर का पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था। गोंडवाना पार्टी के देव रावेन भलावी ने आरोप लगाया कि जो विवाद पाकिस्तान-चाइना के लोग हिन्दू-मुस्लिम भाई के बीच कराना चाह रहे। वही विवाद टी राजा इस देश में कराना चाहता है। हम प्रशासन से मांग करते हैं टी राजा और उनका कार्यक्रम आयोजित कराने वालों पर मुकदमा दर्ज हो। अन्यथा आदिवासी समाज, मुस्लिम, ईसाई 10 दिन में आंदोलन करेगा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि संबंधित भाषणों से जिले की फिजा बिगाडऩे का प्रयास हुआ है और प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि समयसीमा के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिलेभर में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति अपनाएंगे।

पुलिस ने इंदिरा तिराहे पर रोक दिया जुलूस

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता देव रावेन भलावी ने प्रशासन से पूर्ण रैली निकालने की अनुमति देने की मांग की। हालांकि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए जुलूस को आगे बढऩे की अनुमति नहीं दी। कार्यकर्ताओं ने मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से इंदिरा तिराहे तक जुलूस निकाला। इसके बाद पुलिस जुलूस को आगे नहीं बढऩे दिया। जुलूस वापस उसी स्थान पर लौट आया। इसके बाद वहीं सभा आयोजित कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

मौजूद रहा रिर्जव पुलिस बल

इधर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के आंदोलन में बन रही तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न थानों का स्टाफ, रिजर्व बल और दंगा नियंत्रण दल भी मौजूद था। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने सतर्कता बरती और स्थिति पर नियंत्रित रखा।

Next Post

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Mon Feb 23 , 2026
जबलपुर। शहर एवं ग्रामीण अंचल में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। बरेला पुलिस ने बताया कि गौर नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल नेमचंद सेन 60 वर्ष निवासी ग्राम खुक्खम थाना कुण्डम को उपचार के लिए अस्पताल में […]

You May Like