‌पति ने भेजा तलाकनामा, एफआईआर दर्ज 

जबलपुर।‌ हनुमानताल थाना अंतर्गत न्यू आनंद नगर निवासी एक महिला को शादी के बाद से ही दहेज लोभियों ने प्रताड़ित किया, इसके बाद अब पति ने उसे तलाकनामा भेज दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि श्रीमती फरीन खानम 36 वर्ष निवासी न्यू आनंद नगर हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका निकाह वर्ष 2018 में न्यू आनंद नगर निवासी मुख्तारूल अहमद से हुआ था। पति हार्डवेयर इंजीनियर हैं, उसके परिजनों ने अपनी सामर्थता के अनुसार उसके निकाह में दान दहेज दिया था, पति ने निकाह के पहले कार की मांग की थी तो परिजनों ने रेनाल्ट कम्पनी की कार निकाह में दिया था। शादी के एक सप्ताह तक सब कुछ ठीक रहा, उसके बाद पति बोला कि तुम्हारे परिवार वालों ने रेनाल्ट कार क्यो दी मारूती सुजुकी की लक्जरी कार देना चाहिये थी, केश में 2 लाख रूपये दिये हैं, मकान भी नहीं दिये हैं। इसी बात पर पति उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। वह माह फरवरी 2018 में गर्भवती हुयी जिसके बाद पति, सास की बातों को अनदेखा कर बच्चा होने के बाद सब ठीक हो जायेगा सोची थी। माह नवम्बर 2018 में उसने बेटी को जन्म दिया, पति एवं सास खुश नहीं हुये। सास उसके जेवर रखने के लिये परेशान करने लगी, उसने अपने मायके में बतायी तो मायके एवं ससुराल पक्ष के लोगों की बैठक होने पर सुलह हो गयी थी। उसके बाद सास ने उसके जेवर रख लिये और आये दिन पति एवं सास उसे घरेलू बातों को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। वर्ष 2020 में वह अपनी बेटी को लेकर मायके आ गयी थी, वर्ष 2023 में पति ने उसे नोटिस भिजवाया कि आपसी सहमति से तलाक ले लो लेकिन उसने तलाक लेने से मना कर दिया। 2 माह बाद पति हमारी काउंसलिंग हुयी, मीडियेटर ने कहा पति पत्नी साथ मे रहो लेकिन पति ने उसे साथ में रखने से मना कर दिया। 16 जून को पति ने एक तलाकनामा भिजवाया है।

Next Post

युवक पर चाकू से हमला

Thu Jun 26 , 2025
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत रजा चौक में बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आबिद अली 22 वर्ष निवासी न्यू आनंद नगर पम्प हाऊस के पास हनीफ चौक हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। रजा […]

You May Like