
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत रजा चौक में बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आबिद अली 22 वर्ष निवासी न्यू आनंद नगर पम्प हाऊस के पास हनीफ चौक हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। रजा चौक में नसीम और मुजम्मिल ने उसके भाई अफजल के साथ मारपीट कर दी। नसीम ने चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी।
