
दतिया। सेवड़ा क्षेत्र में द्वारकाधीश मंदिर के पास घाटी ऊपर पेट्रोल पंप के पहले ग्वालियर रोड पर बड़ा हादसा हो गया। फॉर्च्यूनर और प्लैटिना बाइक की जोरदार भिड़ंत में ग्राम पंचायत बघावली के वर्तमान सरपंच लायक सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश सिंह कुशवाह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मगरोल चोकी डायल 112 पुलिस पहुंची और सरपंच को तत्काल सिविल अस्पताल सेवड़ा पहुँचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच उपरांत बताया कि सरपंच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे के समय फॉर्च्यूनर में दो लोग सवार थे, जबकि प्लैटिना पर अकेले सरपंच लायक सिंह सवार थे। घटना के बाद फॉर्च्यूनर सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गए, वहीं पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है।
