विधानसभा अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित

ग्वालियर। राष्ट्रीय श्रमिक दिवस विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुए समारोह में तोमर ने भगवान विश्वकर्मा एवं राष्ट्र ऋषि के नाम से विख्यात दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों पर विस्तार से जानना प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ के रूप में पौधा रोपा था, वह अब वट वृक्ष का रूप लेकर श्रमिकों के कल्याण में जुटा है। इस आयोजन में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के लगभग 500 श्रमिकों ने भाग लिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र भावनाओं को लेकर श्रमिकों के हितों के लिए काम करता है उन्होंने इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पुराने लोगों को याद किया। साथ ही उपनगर ग्वालियर में चल रही श्रमिक फैक्ट्री के श्रमिकों के हितों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान के लिये उनकी ओर से भरसक प्रयत्न किए जायेंगे।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं संभागीय प्रभारी भारतीय मजदूर संघ राजन नायर, विभाग संघ चालक प्रहलाद सबनानी, विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ एवं सदस्य दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड सुरेंद्र सिंह भदोरिया एवं कुल सचिव राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय अजय कौशल उपस्थित थे।

Next Post

भिंड में दर्दनाक हादसा, जीप की टक्कर से तीन बाइक सवार नहर में गिरे, तीनों की मौत

Wed Sep 17 , 2025
भिंड। असवार थाना क्षेत्र में बरहा नहर के पास एक अनियंत्रित जीप ने बाइक को टक्‍कर मार दी जिससे बाइक सहित तीन लोग नहर में जा गिरे। घटना की जानकारी लगते ही असवार थाना प्रभारी नितेंद्र मावई पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में रेस्‍क्‍यू शुरू कराया। रात में […]

You May Like