वन्य-जीव संरक्षण एवं वनों में आग न लगने के उद्देश्य से जागरूकता-सह-साइकिल रैली

उमरिया, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में विश्व वन्य-जीव दिवस के अवसर पर वन्य-जीव संरक्षण और वनों में आग न लगने के उद्देश्य से जागरूकता-सह-साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम शाह एवं उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने किया।
जागरूकता रैली में विभिन्न परिक्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा श्रमिक शामिल हुए। कार्यक्रम में जिप्सी यूनियन, गाइड यूनियन एवं होटल यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा भी सहयोग किया गया। विशेष रूप से अरण्यक रिसोर्ट द्वारा रैली के लिये साइकिल उपलब्ध कराई गयी।
उप संचालक बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रकाश वर्मा ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर परिक्षेत्रों के विभिन्न गाँवों के लिये रवाना किया। रैली में सहायक संचालक एवं परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा भी साइकिल चलाकर वन्य-प्राणियों के प्रति जागरूकता और वनों में आग न लगने का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से जीरो फायर मिशन 2.0 का भी शुभारंभ किया गया। जीरो फायर मिशन 2.0 बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा वनों में आग की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का एक संकलित रूप है।

Next Post

किराना व्यापारी ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या

Tue Mar 4 , 2025
भिंड, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर अनुभाग के पावई थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रन पुरा गांव में आज एक किराना व्यापारी ने घर के अंदर लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में थे। पुलिस […]

You May Like