टूयटाखापा में पुलिस की दबिश, हजारों का अवैध गांजा बरामद

सोहागपुर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोहागपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साईकृष्णा एस. थोटा (IPS) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन और एसडीओपी संजू चौहान के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। 13 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टूटाखापा निवासी जीतू उर्फ जीतेन्द्र पारदी अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 960 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत 14,400 रुपये बताई गई, बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Next Post

भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती

Wed Apr 15 , 2026
इंदौर: संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गीता भवन स्थित प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसी राम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, कृष्णमुरारी मोघे, विधायक गोलू शुक्ला, महेंद्र […]

You May Like