रोजगार योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में पूरे हों : संभागायुक्त

जबलपुर: संभागायुक्त धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों के साथ शासन की प्राथमिकता योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने रोजगार, उद्योग एवं निवेश क्षेत्र की राज्य व केंद्र सरकार की स्वरोजगार मूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कर बैंकों को भेजने और लाभ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।संभागायुक्त ने कलेक्टरों को डीएलसीसी बैठकों में बैंकर्स के साथ योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग कर इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।

समीक्षा में कृषि एवं संबंधित क्षेत्र, स्वास्थ्य एवं पोषण, नगरीय विकास, शिक्षा, ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य, सुशासन सहित अन्य विभागों की प्रगति पर चर्चा हुई। साथ ही प्राकृतिक खेती, भावांतर योजना, खाद्य वितरण, नरवाई प्रबंधन, पर ड्रॉप मोर क्रॉप, गौशालाओं का विस्तार, मत्स्य पालन में आधुनिक तकनीक, तथा धान उपार्जन, भुगतान व परिवहन की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी कलेक्टर, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

प्रत्येक घर में चालू स्थिति में नल कनेक्शन कराएं : कलेक्टर

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में विकासखंडवार एकल ग्राम नल-जल योजना की विस्तृत समीक्षा कर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि […]

You May Like