
वारासिवनी, धान खरीदी केन्द्र को बचाने के लिये आखिर व्रहताकार सोसायटी मेढकी के किसानो की मेहनत रंग लायी है। प्रशासन की मांग को पुरी करते हुये आज झाडगांव, मेढकी,डोके, डोंगरगांव और मंगेझरी के लगभग 32 सौ किसानोे ने जबरदस्त एकता का परिचय देते हुये आपसी सहयोग से लगभग दस लाख रूपये की राशी एकत्र कर जय किसान धर्मकांटा मेंढकी की स्थापना कर लोकार्पण कर एक अभिनव प्रयोग के सफल होने का सबूत भी दे दिया।
धान खरीदी केन्द्र को दस किमी दूर जाने से बचा लिया
झाडगांव, मेढकी, डोके, डोंगरगांव और मंगेझरी के लगभग 32 सौ किसान इस आशय से पिछले चार साल से परेशान थे कि जिला प्रशासन ने धान खरीदी केन्द्र मेंढकी के बदले आंरभा केम्प मे संचालित करने का आदेश जारी कर दिया था। लगभग दस किलोमीटर दूर यह केन्द्र होने से इससे होने वाली परेशानी के मद्वेनजर इस आदेश को बार बार रोका गया था। किसानो को मेढकी के बदले आरंभा स्थान होने से इस क्षेत्र के किसानो को अपनी धान उपज बेचने के लिये अतिरिक्त दूरी तय करनी पड रही थी। जिसमे परिवहन एवं अन्य व्यवस्थाओ के कारण लगभग 50 रूपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त आर्थिक भार भी उठाना पड रहा था।
विचार विमर्श के बाद लिया गया निर्णय साबित हुआ कारगर…….
किसानो की तरफ से मेंढकी के किसान किशोर बिसेन ने पूछे जाने पर बताया की किसानो की इस परेशानी एवं अतिरिक्त खर्च को देखते हुये खरीदी केन्द्र को पुन ग्राम मेंढकी मे संचालित करने के विषय मे जिला प्रशासन से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय सामने आया की यदि ग्राम मेंढकी मे किसानो के सामूहिक सहयोग से धर्मकांटा स्थापित कर दिया जाये तो यहां केन्द्र पुन स्थापित करने की दिशा मे यह कदम महत्तवपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
प्रति क्विंटल मात्र बीस रूपये का एकत्रीकरण ही बना समाधान
दूसरी ओर धान खरीदी केन्द्र को मंेढकी मे ही बनाये रखने के लिये अंतत पांच ग्रामो के लगभग 32 सौ किसानो ने प्रति क्विंटल 20 रूपये के हिसाब से आपसी सामुहिक आर्थिक सहयोग से राशी एकत्र करने का कदम उठाया और देखते देखते यह उद्वेश्य सफल हो गया और मेंढकी मे किसानो ने ही आखिर सोसायटी परिसर मे 60 टन की क्षमता वाले धर्मकांटा की स्थापना कर ली। और आज समारोह के साथ इस धर्मकांटा का लोकार्पण कर अपनी एक बडी समस्या का समाधान कर क्षेत्र के लिये एक अनुकरणीय पहल व अपने उज्जवल भविष्य का संदेश भी किसान वर्ग ने दे दिया। आज दोपहर समय मे धर्मकांटा के लोकार्पण के समय लाल फीता काटते समय और वजन पर्ची लेते समय विशेष रूप से श्रीमती कल्पना मर्सकोले प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा यशवंत लिल्हारे, जीतेन्द्र मोहारे जिला भाजपा उपाध्यक्ष, किशोर बिसेन जिला उपाध्यक्ष, सुभाष पारधी वारासिवनी अध्यक्ष के साथ सचिन बिसेन,चिंतामन नगपुरे,आलोक बिसेन,सोहनलाल बिसेन आदि के साथ किसानो का बडा वर्ग व व्रहताकार सोसायटी के समस्त कर्मचारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
क्रषि संगोष्ठ मे दी गयी आधुनिक उन्नत खेती के तरीके
इस अवसर पर ग्राम मेंढकी मे धर्मकांटा के उदघाटन के साथ क्रषि कार्यशाला संगोष्ठी का भी आयोजन भव्य रूप से किया गया। जिसमे किसानो और क्रषि से जुडे लोगो को आधुनिक तकनीको, उन्नत खेती के तरीको की विस्तार से जानकारी दी गयी। क्रषि कार्यशाला मे विशेष रूप से श्रीमती सावित्री कुजांम, जागवेन्द्रनाथ बिसेन सेवानिवर्त संयूक्त संचालक क्रषि विभाग, आर एल हनवत सेवानिर्वत संयुक्त संचालक क्रषि विभाग,फुलसिंह मालवीय उपसंचालक क्रषि विभाग, डा उत्तम बिसेन वैज्ञानिक क्रषि महाविधालय मुरझड फार्म, यशवंत लिल्हारे जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, सुभाष पारधी उत्क्रष्ट क्रषक, जितेन्द्र मोहारे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती कल्पना मर्सकोले भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष,नरेन्द्र बिसेन पूर्व अध्यक्ष सोसायटी,चिंतामन नगपुरे पूर्व अध्यक्ष जप वारासिवनी, नंदकिशोर बिसेन क्रषक, दशाराम डहाके,जानेन्द्र पटले,रामचंद्र पारधी, प्रवीण पारधी, रत्नेश शुक्ला इफको अधिकारी, रामकिशोर बिसेन अधिवक्ता, अरूण राहंगडाले सेवानिर्वत संयुक्त संचालक,लक्ष्मीनारायण कुंजाम सरपंच प्रतिनिधी आदि मंचासीन भी रहे।
