सोने की कीमतों में भारी गिरावट: 24 कैरेट गोल्ड ₹1,25,070 के करीब, चांदी के दाम भी लुढ़के, शादी सीजन में आमजन को राहत

नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025: सोमवार को घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौजूदा समय में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,25,070 प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और डॉलर सूचकांक में मजबूती के कारण सोने की कीमतों में यह नरमी आई है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है।

चांदी का भाव भी लुढ़का

सोमवार सुबह के शुरुआती कारोबार में चांदी भी लाल निशान में कारोबार कर रही थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी ₹848 गिरकर ₹1,55,170 प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, वैश्विक स्तर (Comex) पर चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखी गई, लेकिन भारतीय बाजार में गिरावट के चलते शादी सीजन में आम लोगों को कीमतों में थोड़ी राहत जरूर मिलने वाली है।

प्रमुख शहरों में ताजा कीमतें

राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹125,220 प्रति 10 ग्राम के आसपास रही। वहीं, चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और पटना में कीमतें ₹1,68,900 प्रति किलोग्राम के आसपास हैं। चेन्नई में चांदी का भाव इन शहरों की तुलना में अधिक, लगभग ₹1,74,990 प्रति किलोग्राम के आसपास बताया जा रहा है।

Next Post

'सुधर जाओ अमेरिका', ट्रंप टैरिफ पर जेपी मॉर्गन की चेतावनी, व्यापार-विरोधी नीतियों से यूरोप जैसी आर्थिक मंदी का करना पड़ सकता है सामना

Mon Nov 17 , 2025
नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025: जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए गए टैरिफों और व्यापार-विरोधी नीतियों पर गंभीर चेतावनी दी है। डिमन ने मियामी में एक बिजनेस फोरम में बोलते हुए कहा कि यदि ये नीतियां जारी रहीं, तो अमेरिका को […]

You May Like